बेंगाबाद: नवडीहा विद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में विधायक मंजू कुमारी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
नवडीहा +2 उच्च विद्यालय, नवडीहा में गुरुवार को 11 बजे आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जमुआ विधायक मंजू कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।