कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये बुधवार सुबह 8.15 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम चौरई में घर की परछी में अवैध शराब रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई किये जाने मौके पर दबिश देते हुए सुरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर मौके से 40 देशी शराब के पव्वे जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।