खगौल: दानापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत
दानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार मनेर थाना क्षेत्र के सराय निवासी 60 वर्षीय सुखदेव साव उर्फ भोला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लखनी बिगहा रोड स्थित गैस गोदाम के पास हुई,जो ट्रैफिक थाना से कुछ ही दूरी पर है। बताया जाता है कि वह रोजाना की तरह साइकिल से सब्जी बेचने लखनी बिगहा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9