जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बा में शुक्रवार शाम चाइनीस मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवारी निवासी राजेश सिंह बाइक से चहनिया कस्बा की ओर जा रहे थे, इस दौरान सड़क किनारे किसी व्यक्ति द्वारा पतंग उड़ाई जा रही थी। तभी अचानक चाइनीज मांझा बाइक सवार की गर्दन में फस गया, घायल इलाजरत है।