कोतवाली पुलिस को मंगलवार दोपहर 3 बजे बेतवा नदी के शनि मंदिर के नजदीक घाट से एक नवजात शिशु के पानी में तैरने की की सूचना मिली। पुलिस में मौके पर पहुंचकर शिशु के शव को जप्त कर जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवाया। कोतवाली पुलिस के आरक्षक ने बताया कि नवजात शिशु की उम्र 2 से 3 दिन की लग रही है। मृत शिशु के माता-पिता को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।