चंदनकियारी: तलगड़िया-महुदा रेलखंड पर प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, युवक की मौत, युवती घायल
चंदनकियारी / आद्रा डिविजन के तलगड़िया-महुदा रेलखंड पर सोमवार तड़के सुबह 6 बजे बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।