देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का किया आयोजन
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने देहरादून की यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और सड़क से जुड़ी कई समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। डॉक्टर धन सिंह रावत ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं.