राजगढ़: राजगढ़ में किशन लाल सोनी की 6वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
Rajgarh, Churu | Jul 11, 2026 स्व. किशन लाल सोनी की 6वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कस्बे के सोनी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 17 यूनिट रक्तदान किया।सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश सोनी ने शनिवार शाम छः बजे बताया कि किशन लाल सोनी के सुपुत्र हेमंत सोनी और रॉकी सोनी के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों, मित्रो व सहयोगियों ने रक्तदान किया।