बांधवगढ़: सिंगल टोला रेलवे फाटक पर 2 घंटे थमा यातायात, मालगाड़ी के इंजन में खराबी से लगा लंबा जाम
उमरिया-शहडोल मार्ग पर स्थित सिंगल टोला रेलवे फाटक पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कटनी से शहडोल जा रही एक मालगाड़ी के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजन फाटक पर ही रुक गया, जिससे करीब दो घंटे तक फाटक बंद रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मालगाड़ी के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण रेलवे फाटक पूरी तरह बंद हो गया।