फिरोज़ाबाद: चंद्रबार गेट रेलवे ट्रेक से पुलिस ने एक युवक के शव को किया बरामद, परिजनों ने लगाया 4 लोगो पर हत्या का आरोप
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रवार गेट के पास रेलवे ट्रेक पर रविवार की सुवह एक युवक की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान फुलवाड़ी निवासी पंकज के नामक युवक के रूप में हुयी। परिजनों की मानें तो चार लोगो ने मोबाईल चोरी का आरोप लगाया था। शनिवार की रात 4 लोग घर से ले गये थे। उसके बाद हत्या की है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।