फिरोज़ाबाद: आसफाबाद पीताम्बरा गैस वाली गली किशन नगर के कुछ लोगों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव का किया बहिष्कार, दिया धरना
आसफाबाद पीताम्बरा गैस वाली गली किशन नगर के लोग रविवार सुबह एकजुट होकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कहने लगे। यहां के निवासी कुलदीप शुक्ला का कहना था कि हमारी प्रशासन से मांग है कि हमारी गली सन् 1972 से बंद है, उसे यथास्थिति में रखते हुए बंद रखा जाये। जिस तरह से हम रह रहे हैं, तीन गलियां बंद है, तीनों गलियां बंद ही रहें।