बदायूं: कृपिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार कटीले तार से टकराए, चार लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Apr 11, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कृपिया गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार खेत पर लगे कटीले तारों से टकरा गए। जिसमें बाइक पर सवार फ़ैजान, चांद बाबू, नवाजिश निवासी कृपिया गांव घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार शोएव निवासी गौरामई कादरचौक घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।