चुनार कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में गोमती में अवैध गांजा का पुड़िया बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी विनोद कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया।