बिल्हौर: चौबेपुर में घर में धमाके से युवक झुलसा, दो बकरियों की मौत, माचिस जलाते समय हुआ तेज विस्फोट
चौबेपुर थाना क्षेत्र के नया पुरवा में मंगलवार देर रात एक किराए के मकान में जोरदार धमाका हो गया जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई कमरे में सो रहे युवक मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया वहीं घर के बाहर बंधी तीन बकरियां दीवाल के नीचे दब गई जिनकी दो की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण बुधवार 10:00 बजे आशंका जताते हुए बताया कि कमरे में रसोई गैस खुली रहने से भर गई होगी