विदिशा नगर: अलसुबह नीमताल पर न्यायाधीश की कार और स्कार्पियो की जोरदार भिडंत, न्यायाधीश का गार्ड घायल, स्कार्पियो का टूटा व्हील..
गुरुवार अलसुबह 4 बजे गांधी चौक नीमताल पर सागर की ओर से आ रहे आगर मालवा के न्यायाधीश की कार और भोपाल की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने भिंडत हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार टकराकर सड़क के दाई ओर एक घर की दीवार से टकराकर रूक गई ।जबकि स्कॉर्पियो भिड़ंत के बाद करीब 50 मीटर दूर ओवर ब्रिज के पास व्हील टूटने के कारण रुक गई।