प्रतापगढ़: शिशौरा गांव से युवती हुई गायब, थाने पर दी गई गुमशुदगी की तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के शिशौरा गांव निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि बुधवार की शाम करीब 3 बजे उसकी बेटी गांव में जाने की बात कह कर घर से निकली। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौट कर आई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता खोजबीन के बाद गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचा। पुलिस की तहरीर देकर गायब बेटी के खोजे जाने की मांग की है।