बालोद: दानिटोला में ट्रक ने घर के सामने दादी के साथ झाड़ू खरीद रही 2 साल की मासूम को कुचला, हालत गंभीर, पिता ने दर्ज कराई FIR
बालोद जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रक चलाने के कारण एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम दानीटोला में रविवार सुबह की है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दानीटोला निवासी झमेश्वर ठाकुर ने था