बीरपुर: रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा पर थाना क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च
रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर वीरपुर थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम करीब पांच बजे पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया।इस दौरान पुलिस टीम ने वीरपुर, मुजफ्फरा, भवानंदपुर, सिकरहुला, फूलकारी एवं नौला सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण किया।