खरगोन जिले के बड़वाह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले साइबर जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया। आरोपी ने फोन पर ओटीपी प्राप्त कर शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 98 हजार 325 रुपये निकाल लिए।