नाबालिक पीड़िता से गैंगरेप के मामले में पिछले लंबे समय से फरार आरोपी को नागौर जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागौर के एसपी ऑफिस ने बुधवार शाम 8:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी महेशपुरा निवासी मेघाराम उर्फ एमडी चौधरी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग पीड़िता से बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप है।