हरदा: हरदा आधा दिन बंद: शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग पर किसान संघ का आंदोलन सातवें दिन भी जारी
Harda, Harda | Jul 10, 2026 हरदा में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में किसान संघ के आह्वान पर हरदा शहर में आधे दिन का बंद रखा गया, जिसे व्यापारियों का भी व्यापक समर्थन मिला। सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर को छोड़कर अधिकांश दुकानें बंद रहीं।