छतरपुर नगर: चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज पिता-पुत्र ने SP ऑफिस में खुद पर डाला पेट्रोल, मचा हड़कंप।
छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पिता-पुत्र ने आज 16 जून दोपहर करीब 3:30 बजे खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और बड़ी घटना होने से रोक लिया।जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र करीब एक वर्ष पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से नाराज थे।