शाजापुर: गौरी गार्डन के पीछे खेत में सूखी झाड़ियों में भीषण आग, दमकल और पुलिस ने टाला बड़ा हादसा
शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी व बांस की झाड़ियों में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 3 बजे के बीच अचानक आग लग गई। सूखी झाड़ियों और तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया