सुसनेर: मनकामनेश्वर मंदिर में हड़ताल पर बैठी आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने किया महारुद्राभिषेक, सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आशा-उषा कार्यकर्ताओ ने आज सोमवार को दोपहर 2 बजे सिंचाई विभाग के श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का महारुद्राभिषेक कर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। वे प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, 21 हजार मानदेय दिए जाने, एंड्राइड मोबाइल फोन दिये जाने, प्रतिवर्ष सम्मेलन कराने, वार्षिक वृद्धि की 1 हजार की मांग कर रही है।