घाटमपुर: ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रहे लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, डरकर लोडर में बैठा पल्लेदार पुल से कूदा
घाटमपुर में ओवरब्रिज पर सड़क हादसा हो गया।विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार मुनीम रामकरण को टक्कर मार दी।हादसे के बाद मचे हंगामे और भीड़ के डर से लोडर में बैठा पल्लेदार अजीत पुल से नीचे कूद गया,जिससे उसके दोनों पैर टूट गए।थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 7बजे बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया