गोमिया: खेतको निवासी वीरेंद्र नायक हत्या: पत्नी, परिजन व प्रेमी पर केस दर्ज, विधायक ने बंधाया ढांढ़स
Gumia, Bokaro | Jun 16, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको टोला बीरचुवां निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र कुमार नायक की हत्या मामले में मंगलवार को मृतक की पत्नी बालिका कुमारी, उसके परिजनों और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। समय लगभग साढ़े चार बजे बताया गया कि वीरेंद्र का शव 15 जून को धनबाद जिले के टुंडी स्थित लुधरिया जंगल में पेड़ से लटका मिला था।