सिरौली गौसपुर अंतर्गत थानाडीह गांव सहित कई जगहों पर श्री राम लला विग्रह की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। थानाडीह गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इटौरा और बरौलिया में धार्मिक आयोजन हुए। संतोष शुक्ला अमित शुक्ला हिमांशु सिंह अमन शुक्ला आकाश पांडे विशाल तिवारी सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्य में हिस्सा लिया।