सहदेई बुजुर्ग: सहदेई ओपी को थाना का दर्जा मिलने के बाद SDPO एवं SDO ने फीता काटकर सहदेई थाना का किया उद्घाटन
सहदेई बुजुर्ग ओपी को सहदेई थाना का दर्जा मिलने के बाद महनार एसडीपीओ प्रीतिश कुमार एवं एसडीओ नीरज कुमार ने फीता काटकर सहदेई थाना का उद्घाटन किया। इस दौरान महनार एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने कहा कि 25 साल पहले सहदेई ओपी के रूप में स्थापित हुआ था लेकिन अब सहदेई ओपी पूर्णतः थाना के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया गया है।