पंडरिया: नक्सल के साए से निकला कवर्धा: धुमाछापर गांव में खुशहाली की वापसी, आदिवासियों में दिखने लगा उत्साह
कबीरधाम जिले का धुमाछापर गांव, जो कभी नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता था, आज पूरी तरह बदल चुका है। एक समय था जब गांव में नक्सलियों का आना-जाना आम बात थी, और दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक महिला समेत कई नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इन घटनाओं के बाद गांव में वर्षों तक डर और दहशत का माहौल बना रहा। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं। 31 मार्च 2026