बीना: पुनर्विकास कार्य के चलते मेमो ट्रेन सहित कुछ ट्रेन प्रभावित, बीना रेलवे स्टेशन पर होगी यात्रियों को असुविधा
Bina, Sagar | Jul 5, 2026 पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर चार पर पुनर्विकास कार्य के चलते रेल प्रशासन द्वारा 4 जुलाई से 18 जुलाई तक 15 दिवसीय ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा तथा कुछ गाड़ियों का आशिक संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा। जिससे बिना रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को आसुविधा होगी।