चंदौली: जेठमलपुर तिराहे के पास सैयदराजा पुलिस ने गौ तस्करी का प्रयास नाकाम किया, पिकअप से 7 राशि गोवंश बरामद, तस्कर फरार
गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस को सोमवार शाम बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप वाहन से सात राशि गोवंश बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें कुल सात गोवंश पाए गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।