राजापुर: कर्वी के संजीवनी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने किया अद्भुत ऑपरेशन, महिला के पेट से निकाला 3 किलो का बालों का गुच्छा
कर्वी के संजीवनी हॉस्पिटल में आज गुरुवार की शाम 6:00 बजे डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर महिला के पेट से 3 किलो का बालों का गुच्छा निकला है। महिला नीलम निवासी ग़नीवा को पेट दर्द होने पर उसे संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से बालों का 3 किलो का गुच्छा निकला है। महिला को ट्राईकोबेजोर नामक दुर्लभ बीमारी थी।