खुरई: जगदीशपुरा बाईपास चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, सागर में इलाज के दौरान दोनों की मौत
Khurai, Sagar | May 1, 2026 जगदीशपुरा बाईपास चौराहे पर अज्ञात वाहन ने गुरुवार देर रात दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी, दोनों की पहचान खजरा हरचंद गांव निवासियों के रूप में हुई,जिन्हें गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया था, लेकिन कॉल करने के कई घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची जिससे घायल देर से सागर पहुंचे, शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे दोनों की मौत हो गई। यदि समय पर इलाज हो जाता तो जान बच जाती।