वाड्रफनगर: आधी रात वाड्रफनगर शहर में घुसा जंगली हाथी, लोगों में दहशत
वाड्रफनगर रविवार नगर में रविवार देर रात एक जंगली हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया। गजराज रिहायशी क्षेत्र और मुख्य सब्जी मंडी के आसपास देर रात तक घूमता रहा तथा कई बाड़ियों में घुसकर नुकसान पहुंचाया। हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है