ठेठईटांगर कांग्रेस कार्यालय में रविवार को 12:00 पार्टी की 140 वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के झंडे का झंडोतोलन किया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना की गई थी, तब से लेकर आज तक संघर्ष कर रही है और लोगों के हक अधिकारों की रक्षा कर रही है जो देश की बड़ी पार्टी बनी है।