उदवंत नगर: चंद मिनटों की आग ने निगल ली सालभर की मेहनत, बजरहुआ में दो किसानों के सपने राख हो गए, 100 बोरा धान जलकर पूरी तरह हुआ खाक
भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत बजरहुआ गांव में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग ने दो किसानों की सालभर की मेहनत को राख में बदल दिया। इस दर्दनाक घटना में लाखों रुपये मूल्य की फसल और पुाल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरहुआ निवासी मनोज कुमार सिंह और शिवनाथ सिंह के खलिहान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लि