उदवंत नगर: दहेज की आग में बुझी एक और बेटी की जिंदगी: लीलावती हत्याकांड में आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
दहेज की लालच ने एक और सुहाग उजाड़ दिया। उदवंतनगर थाना कांड संख्या 01/25 के तहत दर्ज चर्चित लीलावती देवी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई।मामला ग्राम खालिसा, थाना उदवंतनगर, जिला भोजपुर का है। प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों में संजय सिंह (पिता- झ