झांसी: झांसी रेलवे ने पंजाब मेल में चेन पुलिंग मामले में दिया स्पष्टीकरण, यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2026 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की उपस्थिति के दौरान पंजाब मेल में अलार्म चेन पुलिंग ACP कर दी गई। दरअसल, ट्रेन अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पहुँची थी, जहाँ पानी और सामान के लिए उतरे कई यात्री गाड़ी चलने तक वापस नहीं चढ़ सके। इन यात्रियों को कोच में चढ़ाने के उद्देश्य से ही किसी ने acp करदी।