बालाघाट: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, विधायक अनुभा मुंजारे ने नगर में किया औचक निरीक्षण
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि नगरवासियों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण कार्यों में लापरवाही या स्वीकृत मापदंडों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित एजेंसी, अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा भी की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित क