डुमरांव: कोरानसराय गैस एजेंसी ने 77 उपभोक्ताओं की परेशानी दूर की, जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर पर हुई थी शिकायत
Dumraon, Buxar | Apr 1, 2026 गैस किल्लत की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर कोरानसराय गैस एजेंसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार तक कुल 77 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया है। बीते 13 मार्च से तकनीकी दिक्कतों के कारण कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था।