मैनपुरी: ओछा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कंबाइन ने मारी टक्कर, घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी सुनील कुमार अपनी बाइक से शिकोहाबाद से घर वापस लौट कर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार रास्ते में कंबाइन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सुनील कुमार घायल हो गए। घायल सुनील कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।