कुडू: कुड़ू पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च स्कूल जिंगी में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित,NMMS में सफल बच्चों का हुआ सम्मान।
कुड़ू प्रखंड स्थित पीएमश्री राजकीय उत्क्रमित उच्च स्कूल, जिंगी में शुक्रवार को सुबह लगभग 11:30 बजे प्रधानाचार्य अलीरजा अंसारी की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य स्कूल, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए साझा प्रयासों को और सुदृढ़ बनाना था।