बड़हरिया: बीडीओ के सक्रियता से बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में जेसीबी के माध्यम से पानी की निकासी के लिए कार्य शुरू
बडहरीया प्रखंड कार्यालय परिसर में पानी निकासी के लिए बडहरीया BDO द्वारा जनप्रतिनिधियों के सहायता से रविवार की संध्या JCB के माध्यम से नाला की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। BDO प्रणव कुमार गिरी ने बताया कि लगातार 1 सप्ताह से हो रही बारिश के कारण प्रखंड मुख्यालय परिसर में पानी भर गया था।