बड़हरिया: यमुना गढ़ देवी मंदिर के सामने तीन मोहानी से शौचालय की टंकी साफ करने वाले टैंकर से 1339 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
यमुनागढ़ देवी मंदिर के सामने तीनमोहानी पर वाहन जाँच के दौरान शौचालय की टंकी साफ करनेवाले टैंकर से बड़हरिया थाना की पुलिस ने 1339 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 1 चालक को गिरफ्तार कर सिवान जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान जीबी नगर थाना के सतवार गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।