शुजालपुर: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, चार पर मामला दर्ज
ग्राम उगली में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उगली निवासी सुनीता मालवीय (35) ने शुजालपुर सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके देवर कैलाश मालवीय ने उसके हिस्से की जमीन पर बख्खर फेर दी। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कैलाश ने गाली-गलौज करते हुए सुनीता के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट ।