रानीवाड़ा: आपेश्वर मंदिर जिर्णोद्वार का कार्य हुआ शुरू मकराना से पहुंचे पत्थरों का किया गया पूजन
Raniwara, Jalor | Jan 24, 2024 रानीवाड़ा के सेवाड़िया गांव में स्थित प्रसिद्ध मठ श्री आपेश्वर महादेव मंदिर में आज त्यौहार जैसी खुशी देखी गई। मठ में प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्वार जारी है। ऐसे में पहली बार नक्काशी किए पत्थर आने पर पूजन कार्यक्रम रखा गया। आपेश्वर महादेव मंदिर में फाउंडेशन का कार्य पूर्णता की ओर से होने के बाद आज मंदिर में मकराना से नक्काशी किए पत्थर पहुचे जिसका पूजन किया गया।