हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी के पीछे एक युवक की चाकूबाजी कर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान हरिहरगंज निवासी 45 वर्षीय मो जसीमुद्दीन के रूप में की गई है। रात्रि आठ बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि जसीमुद्दीन गेट ग्रिल बनाने का काम करता था। आज शाम में उसे गेट ग्रिल बनवाने के नाम पर हरिहरगंज ब्लॉक कॉलोनी बुलाया गया था।