बक्सर: जिले में शाम 5 बजे तक 55.10 फीसदी मतदान, डुमरांव में सबसे अधिक 59% तो ब्रह्मपुर में सबसे कम
Buxar, Buxar | Nov 6, 2025 बक्सर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। शाम 5:30 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 55.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कई केंद्रों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी था। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में डुमरांव में सर्वाधिक 59.00 प्रतिशत वोटिंग हुई।