हरसिद्धी: हरसिद्धि पुलिस ने भादा में छापेमारी कर एक देसी लोडेड पिस्तौल के साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार.
हरसिद्धि थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के भादा में अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी किया. संग्रामपुर निवासी बृजराज ठाकुर के पुत्र अशोक ठाकुर को एक देशी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान हरसिद्धि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नवीन कुमार,SI रवि रंजन कुमार, चौकीदार तफसीर आलम खां,चौकीदार रामबाबू यादव सहित अन्य शामिल रहे.