भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी से सिंधी समाज में आक्रोश, किशनगढ़ बास में निकाली गई रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के प्रति की गई टिप्पणी के विरोध में किशनगढ़ बास में सिंधी समाज ने गुरुवार शाम 4:00 बजे एक आक्रोश रैली निकाली,रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।यह रैली मुख्य बाजार घंटाघर चौक और बस स्टैंड से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।